posted on : अगस्त 21, 2022 7:10 अपराह्न
देहरादून : आपदाग्रस्त मालदेवता क्षेत्र में SDRF का रेस्क्यू आपरेशन जारीै। आज 21 अगस्त 2022 को इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम द्वारा आपदाग्रस्त मालदेवता क्षेत्र में पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपदा पीड़ितों की सुरक्षा व सुगमता के दृष्टिगत टीम द्वारा बल्लियों की सहायता से पुल बनाया गया व जंगल गदेरा रिसोर्ट में फंसे 24 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। वही गाँव के स्थानीय लोगों के रेस्क्यू हेतु वैकल्पिक पल बनाकर सभी को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है।


