posted on : अगस्त 21, 2022 6:34 अपराह्न
देहरादून : खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू। आज 21 अगस्त 2022 को SDRF को थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली की गौरीकुंड के आसपास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर करण सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा उक्त ब्यक्ति को 150 मीटर गहरी खाई से घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। उक्त व्यक्ति यात्रा मार्ग पर कण्डी से यात्रियों को लाने,ले जाने का कार्य करता है।अचानक पहाड़ से गिरे पत्थर से वह,गहरी खाई में गिर गया था।
घायल
- तोप बहादुर S/O नरदीप बहादुर उम्र 34 वर्ष


