posted on : अगस्त 21, 2022 4:56 अपराह्न
सतपुली । उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है जिसे लेकर सतपुली ई डिस्टिक में भी प्रमाण पत्रों के लिए छुट्टी के दिन भी ई डिस्ट्रिक्ट में काम सुचारू रूप से जारी रहा । बताते चलें कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया उत्तराखंड में 19 तारीख से शुरू हो गई है, जिसके लिए अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का अपने प्रमाणपत्रों को बनाने के लिए तहसीलों में आना जारी है जिसे लेकर जहां एक और कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी ई डिस्टिक में काम जारी रहा, वहीं रविवार को भी ई डिस्टिक में प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर काम सुचारू रूप से किया गया । उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया की अग्निवीर भर्ती को लेकर बच्चे अपने प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील में आ रहे हैं जिसे देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने को लेकर कोई समस्या ना आए उसे देखते हुए तहसील सतपुली में ईडिस्टिक में काम जारी रहा तथा कृष्ण जन्माष्टमी और रविवार को भी ई डिस्ट्रिक्ट में कार्य सुचारू रूप से किया गया । जिससे भर्ती में जाने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों के लिए ज्यादा परेशानी ना हो और यह प्रक्रिया भर्ती होने तक लगातार जारी रहेगी ।


