शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे व एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2022 11:39 पूर्वाह्न
पौड़ी : 19 अगस्त रात को हुई अतिवृष्टि के चलते विधानसभा यमकेश्वर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हुए जान-माल नुकसान का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने आपदा प्रभावित क्षेत्र बैरागढ़ ग्राम सिंदुडी पहुंचे। आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को गदेरे का बहाव गांव के दूसरे तरफ करने के लिए आज ही युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए ड्रेन/खाई खुदवाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि पानी के बहाव को रोकने के लिए आरसीसी के ब्लॉक का उपयोग किया जाए या ग्राम वासियों को विस्थापित किया जाए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को आपदा मोचन निधि से प्रभावितों को तत्काल राहत राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए। गांव में आ रहे पशु चारे की समस्याओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी यमकेश्वर को चारा/फीड ब्लॉक उपलब्ध कराने व घायल पशुओं का उपचार करने के निर्देश भी दिए। पानी की समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि पानी की स्थाई व्यवस्था न होने तक गांव में पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम मराल का निरीक्षण किया, जिसमें मनोज कुमार की 02 गाय मलबे में दबकर मृत्यु हो गयी थी। जिलाधिकारी ने गौ स्वामी को तत्काल प्रतिकर मुहैया कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार के घर मे पानी के रिसाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवार को एहतियात के तौर पर गांव के पंचायत भवन में रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभावितों के लिए पंचायत भवन में भोजन सहित तमाम व्यवस्था पूर्ण करने के लिए तहसील प्रशासन यमकेश्वर को निर्देश दिए। ग्रामीणों का कहना था कि मराल गांव के परिवार कच्ची भूमि पर निवासरत है, जिस कारण भारी वर्षा के दौरान हमेशा भूस्खलन का खतरा बना रहता है। जिलाधिकारी ने मामले का गहनता से संज्ञान लेते हुए मराल गांव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के लिए उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा यमकेश्वर के अंतर्गत पेयजल लाइनों के दुरुस्त न होने तक पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए फसल क्षति के आंकल संबंधित आख्या ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे प्रभावितों को फसल क्षति मुआवजा वितरित किया जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.