सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड टीकाकरण अभियान : ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का हुआ आयोजन, एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2021 11:13 अपराह्न

लक्सर : कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है ।  तहसील लक्सर के अंतर्गत उप जिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन तहसील लक्सर के सभागार में किया गया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लक्सर एवं खानपुर, खंड विकास अधिकारी लक्सर एवं खानपुर के प्रतिनिधि सहायक विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर एवं लक्सर के प्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्सर एवं खानपुर, तहसीलदार लक्सर आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में टीकाकरण की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई ।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लक्सर एवं खानपुर द्वारा टीकाकरण की वर्तमान प्रगति का ब्यौरा बैठक में रखा गया और टीकाकरण कार्यक्रम में आने वाली प्रमुख कठिनाइयों आदि पर प्रकाश डालते हुए टास्क फोर्स के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की गई। इस क्रम में उप जिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी के निर्देश पर टास्क फोर्स समिति लक्सर द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई। इस क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लक्सर एवं खानपुर से 31 मार्च 2021 तक समस्त ग्राम पंचायत एवम नगर में वार्ड वार तिथि वाइज सेशन साइट तय कर कार्यक्रम सारणी उपलब्ध कराने के लिए के निर्देश दिए गए, जिससे तय कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके ।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 18 मार्च 2021 को प्रातः 11:00 बजे ब्लॉक सभागार लक्सर में नगर पालिका परिषद लक्सर के अध्यक्ष व पार्षदों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी इसी प्रकार 19 मार्च 2021 को प्रातः 11:00 बजे ब्लॉक सभागार खानपुर में ब्लॉक खानपुर के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे प्रत्येक गांव में टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जागरूकता बैठके आयोजित किए जा सकें।

खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से समस्त प्रधानाचार्य को अवगत कराया जा रहा है कि प्रत्येक विद्यालय की प्रार्थना सभा में टीकाकरण कार्यक्रम एव समय सारणी के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए ताकि विद्यार्थी अपने घर, परिवार एवं गांव में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर सकें । साथ ही विद्यार्थियों से टीकाकरण के उपरांत अपने पारिवारिक सदस्यों व अन्य व्यक्तियों के अनुभवों को लिखकर लाने के लिए भी विद्यालय में कार्यक्रम किया जाए तथा बेहतर अनुभव की प्रविष्टियों को संकलित कर विभिन्न अवसरों पर संबंधित विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाए।

इसी प्रकार आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर घर टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देने एवं टीकाकरण के लिए पात्र व्यक्तियों को सेशन साइट तक लाने के निर्देश दे गए। तहसील अंतर्गत समस्त ग्रामों में स्थित मंदिरों एवं मस्जिदों आदि से भी टीकाकरण की जानकारी को प्रसारित करने कि कार्ययोजना तैयार की गई है ताकि सभी व्यक्तियों का टीकाकरण करवाकर कोविड महामारी से बचाया जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.