posted on : अगस्त 20, 2022 8:09 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा सदभावना दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय पौड़ी एवं समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन व पुलिस लाइन में सम्बधित प्रभारियों के द्वारा अधिनस्थ कार्मिकों को सद्भावना की शपथ दिलाई। महोदाय द्वारा समस्त कार्मिकों को सद्भावना से एवं बिना किसी भेदभाव के देश की एकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। साथ ही हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी शपथ ली गई।
“मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करुंगा/करुंगी। मै पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मदभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/सुलझाउंगी”।


