बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी वर्षा से जिलें के कई क्षेत्रों में नुकसान, डीएम सोनिका ने की आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में मौके पर पंहुचकर राहत बचाव कार्यों की माॅनिटिरिंग, जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2022 8:08 अपराह्न
देहरादून : गत रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मालदेवता सरखेत, तिमली, मानसिंहवाला, भैंसवाड़ा, सेरकी, छमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका प्रातः 6 बजे से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों का संपादन कर रहीं है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना एवं राहत बचाव कार्य में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए। सरखेत से तीन घायलों को एयरलिफ्ट करवाकर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ति किया गया। रास्ते में नीचे उतरते समय जिलाधिकारी की हाथ में हल्की चोट आई। रात्रि में अतिवृष्टि के चलते जिलाधिकारी ने 2 बजे रात्रि को आईआरएस एक्टिव किया। जिलाप्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने अपने दायित्च का निर्वहन करते हुए, लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने का कार्य किया। सरखेत क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को भोजन एवं राहत सामाग्री आपदा प्रबंधन कार्यालय से रवाना किया गया।
 इससे पूर्व रात्रि भारी बारिश के चलते जिलाधिकारी ने प्रातः 06 बजे से ही आपदा परिचालन केन्द्र पर मौजूद रहकर जानकारी प्राप्त की तथा नुकसान की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावित क्षेत्र को रवाना हो गई। तथा मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान आपदा कंट्रोल रूम पर मौजूद रहकर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य रसद सामग्री के साथ ही उपकरण आदि भेजने के कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ ही जनपद में हुए नुकसान की सूचना प्राप्त करते हुए तत्काल सहायता भिजवाई गई। जनपद के सरखेत में अतिवृष्टि से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार हेतु अस्पताल मैक्स में भर्ती करवया गया तथा  क्षेत्र में चिकित्सा टीम उपकरण सहित मौजूद है तथा राहत बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीम मौजूद है, सेना भी राहत बचाव लग गई है। आपदा कंट्रोल रूम से मौके पर मौजूद अधिकारियों से समन्वय करते हुए सहायता एवं टीम भेजी जा रहीं हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आपदा कन्ट्रोलरूम से  जनपद की तहसीलों से अद्यतन सूचना प्राप्त की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राशन, बर्तन, दूध, पलंग, बिस्तर, महिलाओ, पुरूषों एवं बच्चों हेतु कपड़े, स्ट्रेचर, गैस सिलेण्डर आदि सामग्री प्रभावितों हेतु भेजी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जनपद के सीमावर्ती गावं से सठे कुमाल्टा टिहरी गढवाल में प्रभावितो हेतु लगभग 300 पैकेट भोजन के पैकेट भिजवाए गए। आपदा कन्ट्रोलरूम से सम्बन्धित विभागों से तहसीलवार हुए नुकसान की सूचना अद्यतन की जा रही है।
गत रात्रि हुई भारी वर्षा एवं बादल फटने की घटना से मोलदेवता में अवस्थित रिजोर्ट में 06 टैन्ट बहने, सरखेत में 25 मकान एवं प्राथमिक विद्यालय भवन एवं 06 दुकाने क्षतिग्रस्त, सौड़ा सरोली में सौंग नदी पुल का एक हिस्सा ढहने से 02 लोग लापता है तथा भैंसवाड़ गांव के मुसनीवाला खाला के पास अतिवृष्टि के कारण मलवा आने  से 03 व्यक्ति घायल तथा 05 व्यक्ति लापता है। घायलों को एयरिलिफ्ट करते हुए मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी प्रकार सौंग नदी के पुल की चपेट में आने वाली 01 कार जिसमें 5 लोग सवार थे सभी को बचा लिया गया है तथा उनका उपचार हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रान्ट में चल रहा है। उपरोक्त अतिवृष्टि से जनपद में 8 लोग घायल जिनका उपचार चल रहा है तथा 7 लोग अभी लापता है जिनकी खोजबीन हेतु रेस्क्यू चल रहा है। तथा कुल 28 पशुओं की हानि हुई है। जिनमें ग्राम छमरोली/सरखेत मेें 9 गाय, 1 भैंस, 4 बछड़े व 10 बकरी तथा भैंसवाड़ में 3 गाय, 1 बछड़े की आपदा की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इसी प्रकार जनपद के विभिन्न तहसीलों में कृषि भूमि कटाव, जल भराव, पुस्ता क्षतिग्रस्त, विद्युत लाइन, पेयजल लाइन आदि क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है जिनकी कुल अनुमानित लागत 1270.20 लाख आंकी गई है जिसकी बढ़ने की संभावना है तथा तहसील स्तर पर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में मौके पर पंहुचकर राहत बचाव कार्यों की माॅनिटिरिंग के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीपि सिंह कुवंर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, नगर मजिस्टेªट कुसुम चैहान, सहायक निदेशक जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगण सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे तथा आपदा कन्ट्रोलरूम में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस के बरनवाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम खान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकान्त सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
  • हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
  • महिला सुरक्षा पर आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की चर्चा
  • कोटद्वार : ऑटो में महिला की सोने की चेन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.