गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुक्त सुशील कुमार ने गढवालमण्डल क्षेत्रान्तर्गत जिलों में अतवृष्टि में हुए नुकसान का आकलन करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2022 7:10 अपराह्न
देहरादून : आयुक्त गढवाल मण्डल सुशील कुमार ने गढवालमण्डल क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में गत रात्रि हुई अतवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए है।  जनपद देहरादून में आतिथि तक 07 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना है जिनकी खोजबीन की जा रही है। देहरादून में अतिवृष्टि के क्षेत्रों में 300 लोग फंस गये थे जिन्हें निकाल कर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम छमरोली में 24 पशुहानि हुई है। ग्राम सरखेत में लगभग 25 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुये है जिनकी क्षति का आकलन किया जा रहा है। जनपद में 18 से 20 पशु हानि हुई है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में आवासीय मकान, दुकान, झोपड़ी क्षतिग्रस्त हुये हैं।

जनपद टिहरी

जनपद टिहरी में ग्राम धौलागिरी (धनचुला) में एक आवासीय भवन में मलवा आने से 07 व्यक्ति दब गये जिनमें 02 व्यक्तियों के शव प्राप्त हो चुके है तथा 05 लापता हैं। ग्राम कोठार (कीर्तिनगर) में आवासीय भवन में मलबा आने से 01 वृद्ध महिला की मृत्यु हो गयी है। इसके अतिरिक्त 25 बकरी व 07 अन्य मवेशियों की भी हानि होना व्यक्त किया गया है। लगभग 26 आवासीय मकान आशिक/ पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुये हैं। इसके अतिरिक्त 06 वाहनों की भी हानि हुई है। कृषि क्षेत्रफल एवं राजकीय सम्पत्तियों को भी क्षति पहुंची है। मौके पर राजस्व टीम पहुंच चुकी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल

जनपद पौड़ी के तहसील यमकेश्वर के ग्राम बिनक में आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से 01 महिला की दबकर मृत्यु हुई है। इसके अलावा इस क्षेत्र में ही 06 पशुओं की हानि हुई है। जनपद में 13 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुये हैं। इसके अतिरिक्त 03 वाहनों को क्षति पहुंची है। तहसील यमकेश्वर के ग्राम मराल में लगभग 40 नाली कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हुई है। राजस्व विभाग/ पुलिस विभाग एवं एस०डी०आर०एफ० की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।
इस प्रकार गढ़वाल मण्डल में अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 04 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है एवं 12 लापता हैं। राजकीय सम्पत्ति की हानि के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान व सम्पत्ति पुर्ननिर्माण अनुदान के संबंध में जांच कर प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा दिये जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। सेना के हेलीकाप्टर के अधिग्रहण के लिये पत्र प्रेषित किया गया है। राजकीय हेलीकाप्टर बचाव कार्य में लगा हुआ है। एन०डी०आर०एफ०. एस०डी०आर०एफ०. पुलिस, राजस्य व स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव व राहत कार्यों में लगी हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.