बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अलर्ट रहने व रेस्क्यू की कार्रवाई संपन्न करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2022 11:17 पूर्वाह्न
पौड़ी : जनपद आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी को प्राप्त प्राथमिक सूचना के आधार पर जनपद पौड़ी के अन्तर्गत विधानसभा यमकेश्वर में दो से तीन स्थानों पर अत्यधिक बारिश के चलते अथवा बादल फटने की घटनाएं सामने आने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल अलर्ट रहने और स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों को तत्काल प्रभावित स्थलों का मौका मुआयना करते हुए प्राथमिक रेस्क्यू की कार्रवाई संपन्न करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्थानीय तहसील प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा प्रभावित विभिन्न संबंधित स्थानों पर स्थानीय लोगों की सहायता से प्राथमिक रेस्क्यू कार्य संपादित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा आपदा कंट्रोल रूम से आपदा से संबंधित अद्यतन सूचना प्राप्त की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डें ने जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी को प्रभावित स्थलों के आस-पास आवश्यकतानुसार संबंधित प्रभावित लोगों को खानपान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आपदा कन्ट्रेाल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील यमकेश्वर के ग्राम बिनक में मकान के छतिग्रस्त होने से एक वृद्ध महिला की मृत्यु होने की प्राथमिक सूचना है। इसके साथ ही प्रभावित सड़क मार्गों को खोलने के प्रयास किये जा रहे है साथ प्रभावित स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य जारी है।
आपदा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात बारिश के चलते विधानसभा यमकेश्वर के अंतर्गत तीन मुख्य सड़क मार्ग राज्य राजमार्ग संख्या-09 रूट में लक्ष्मण झूला, दुगड्डा और धुमाकोट, नीलकंठ मोटर रोड और नालीखाल पोखरी खेत मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानीय संपर्क मार्ग भी जगह-जगह अवरुद्ध होने की सूचना है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दुगड्डा द्वारा उपरोक्त मुख्य सड़क मार्गों को खोलने के लिए गट्टू घाट, पोखाल और गरुड़ चट्टी में जेसीबी तैनात की गई है। राज्य राजमार्ग संख्या-09 में किमी 16 पर गरूड़ चट्टी के निकट में जेसीबी मशीन सड़क खोलने को कार्यरत है इसके अतिरिक्त दो और जेसीबी भी तैनात की जा रही है। मार्ग संख्या-51 में 28 किलोमीटर की परिधि में देवीखाल तक लोक निर्माण विभाग द्वारा आवागमन के लिए खोल दिया गया है। जबकि अन्य अवरूद्ध मार्गाें पर स्थानों पर पहाड की तरफ कटिंग कर सड़क खोलने के कार्य जारी है। राज्य राजमार्ग संख्या-09 व 15 पर जेसीबी मशीने कार्यरत है।
जनपद आपदा कंट्रोल रूम को बैरागढ़ में तीन वाहन के बहने और तीन मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त मराल में एक चक्की के क्षतिग्रस्त होने तथा 2 पशुधन की हानि के साथ-साथ कुछ कृषि भूमि पर मलवा आने की सूचना प्राप्त हुई है। जिन लोगों के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको ग्राम पंचायत में सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा निर्देशों के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित लोगों को फूड पैकेट और रहन-सहन की व्यवस्था जिला पूर्ति विभाग द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से की जा रही है। जनपद आपदा कंट्रोल रूम से ग्राम पंचायत प्रधानों से बरसात से हुई किसी भी प्रकार की क्षति के संबंध में लगातार सूचना प्राप्त की जा रही है। ग्राम पंचायतों को निर्देशित भी किया गया है कि यदि किसी का आवास आंशिक अथवा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ हो अथवा किसी का आवास यदि खतरे की जद में हो तो उनको ग्राम पंचायत की परिधि में सुरक्षित आश्रय प्रदान करें। जहां पर जिला पूर्ति विभाग द्वारा उनको फूड पैकेट जलपान इत्यादि की व्यवस्थाएं भी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा के दृष्टिगत जिलाधिकारी लगातार आपदा कंट्रोल रूम से निगरानी बनाये हुए है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.