बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में आयोजित होगा 37वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

आगामी 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा नेत्रदान पखवाड़ा, लोगों को नेत्रदान के प्रति किया जायेगा जागरूक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 19, 2022 7:33 अपराह्न
देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सूबे में 37वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। जिसे आगामी 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा, जिसके सफल आयोजन के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के दौरान  प्रदेशवासियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जायेगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 25 अगस्त से प्रदेशभर में 37वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसके सफल आयोजन के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त से 8 सितम्बर के मध्य आयोजित राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के माध्यम से प्रदेशवासियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जायेगा, साथ ही लोगों को मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने की शपथ लेने के लिये भी प्रेरित किया जायेगा। नेत्रदान पखवाड़े के दौरान सभी 13 जनपदों में ब्लॉक स्तर पर नेत्र परीक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा जहां पर लोगों की आंखों की जांच की जायेगी साथ ही एएनएम एवं आशाओं के द्वारा विटामिन-ए की दवा वितरित की जायेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में नेत्र रोगियों के लिये विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार  मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कर रोगियों को मुफ्त चश्मा भी उपलब्ध करा रही है। जिसका लाभ हजारों लोग उठा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2017-18 में 37901 लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। इसी प्रकार वर्ष  2018-19 में 34538, वर्ष 2019-20 में 33292, वर्ष 2020-21 में 23160 एवं वर्ष 2021-22 में 34267 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर ऑख के लेंसों का निःशुल्क प्रत्यारोपण किया गया। उन्होंने बताया  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन वर्षों में मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान को प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जायेगा ताकि सूबे को मोतियाबिंद मुक्त बनाया जा सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.