रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का किया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2022 9:23 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोईनुलहक स्टेडियम में पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। आज हुए इस कार्य के शुभारंभ के अवसर पर जमीन में 82 फीट गहरे गढ्ढे में 82 फीट गहरे डि-वॉल के केज को जमीन के भीतर डाला गया तथा 1989 करोड़ रूपए की लागत वाली इस भूमिगत योजना के कार्य की शुरूआत की गई।
मुख्यमंत्री को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशक श्री दलजीत सिंह ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य, एलायनमेंट, इसके प्रारूप, योजना के अवयव एवं कार्य प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत 6 भूमिगत मेट्रो स्टेशन- राजेन्द्र नगर मेट्रो स्टेशन, मोईनुलहक मेट्रो स्टेशन, यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन, पी०एम०सी०एच० मेट्रो स्टेशन, गांधी मैदान मेट्रो स्टेशन एवं आकाशवाणी मेट्रो स्टेशन है, इस कोरिडोर की कुल लंबाई 8.08 कि०मी० है ।अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पटना मेट्रो के एलिवेटेड (भूमि के ऊपर) भाग के कार्य का शुभारंभ प्रायरिटी कॉरिडोर के रूप में किया गया था, जिस पर कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। इस अवसर पर पटना मेट्रो रेल परियोजना की ओर से मुख्यमंत्री को कार्य योजना के संबंध में एक वीडियो फिल्म भी दिखायी गयी ।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लक्षित समय में कार्य को तेजी से पूर्ण करें। जहां कहीं भी भूमि अधिग्रहण बचा हुआ है, उस कार्य को भी जल्द पूर्ण करें। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। राशि की भी किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जायेगी। पटना मेट्रो का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी ताकि आम लोगों को इसका लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मोईनुलहक स्टेडियम के परिसर में अशोक वृक्ष का रोपण भी किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेलवे का अंडरग्राउंड वर्क शुरू हो गया है। इसके ओवरग्राउंड वर्क को भी कई बार आकर हमने देखा है और अधिकारियों को इसके संबंध में सारी जरूरी बातें बता दी गयी हैं। पटना मेट्रो रेलवे का काम चल रहा है, हमलोगों का लक्ष्य है यह काम तेजी से पूर्ण हो ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.