posted on : अगस्त 17, 2022 5:28 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के अंग्रेजी विभाग में सत्र 2021- 22 के छात्र-छात्राओं ने लघु शोध सफलतापूर्वक संपन्न किया। 2021-22 में अंग्रेजी विभाग में नामांकित छात्र छात्राओं ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के अंग्रेजी सिलेबस के अंतर्गत पेपर डिजरटिशन का कार्य संपूर्ण किया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी के विभिन्न लेखकों एवं उपन्यासकारों के उपन्यासों और कहानियों पर शोध कार्य किया। विद्यार्थियों ने उक्त शोध कार्य विभाग में कार्यरत डॉ वंदना चौहान विभाग प्रभारी, डॉ मानसी असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉक्टर अमित कुमार गौड़ और सोमेश के निर्देशन में संपन्न किया।
डॉ. वंदना चौहान के निर्देशन में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के 21 व एमए द्वितीय सेमेस्टर के 13 छात्र छात्राओं ने शोध कार्य को संपूर्ण किया तथा डॉक्टर मानसी के निर्देशन में एमए चतुर्थ सेम के 20 और और एमए द्वितीय सेमेस्टर के 13 विद्यार्थियों ने तथा डॉ अमित कुमार गौड़ के निर्देशन में एक और सोमेश्वर के निर्देशन में एक विद्यार्थी ने अपने शोध कार्यों को संपन्न किया। उक्त शोध कार्य के लिए विद्यार्थियों ने अंग्रेजी के लेखक जैसे अनिता देसाई, कमला मारकंडे, आरके नारायण , टोनी मॉरीसन, सलमान रुश्दी, मुल्क राज आनंद, ए. मिलर, गिरीश कर्नाड जैसे प्रसिद्ध उपन्यास कारों और लेखकों के उपन्यासों के विभिन्न विषय वस्तु को शोध कार्य के लिए चुना।
शोध कार्य पर महाविद्यालय की संरक्षिका प्रोफेसर जानकी पंवार ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके शोध कार्य की सराहना की तथा विद्यार्थियों को भविष्य में अंग्रेजी विषय में और अधिक मेहनत करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय में पीएचडी कर उच्च शिक्षा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए भी मार्गदर्शन किया। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना चौहान ने बताया कि यह पेपर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का सिलेबस के अंतर्गत 100 मार्क्स का है । उन्होंने विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक शोध कार्य संपन्न होने पर हर्ष जताया तथा तथा मुख्य परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनको शुभकामनाएं दी ।



