posted on : अगस्त 17, 2022 3:06 अपराह्न
कोटद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एकदिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपैड पर उतर कर भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जाने वाली मोदी रसोई का उद्घाटन किया। मोदी रसोई अग्निवीर अभ्यार्थियों के लिए निशुल्क रसोई का काम करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कभी इस तरह की भर्ती में प्रतिभाग किया करते थे। भर्ती में प्रतिभा के दौरान आने वाली समस्याएं गिनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी रसोई से अभ्यर्थियों को भोजन की समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ेगा।उन्होंने भारतीय युवा मोर्चा की इस पहल को सराहा। कहा कि यह पुण्य का काम है और इसका फल देर सवेर आपको जरूर मिलता है।


