posted on : अगस्त 16, 2022 4:51 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज आज दिनांक 16 अगस्त 2022 को राघव बद्रीनाथ अध्यापक शिवपुरी मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल ने थाना लक्ष्मण झूला पर सूचना दी कि देहरादून से किसी वाहन से लिफ्ट लेकर वह शिवपुरी जा रहे थे, उक्त वाहन से वह गरूडचट्टी के पास उतर गये। जिसमें उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज थें, जिस वाहन का नम्बर उन्हें नंबर मालूम नहीं था। जिस पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस कार्मिकों द्वारा अथक प्रयास एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन स्वामी को खोजकर उक्त महत्वपूर्ण दस्तावेज राघव बद्रीनाथ के सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर राघव बद्रीनाथ द्वारा खुशी जाहिर कर उत्तराखण्ड पुलिस के इस नेककार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
पुलिस टीम
- आरक्षी उदयलाल
- आरक्षी गब्बर सिंह


