बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अग्निवीर भर्ती को लेकर समस्त विभागों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2022 4:05 अपराह्न
कोटद्वार । जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व आर्मी कर्नल मुनीष शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में अग्निवीर भर्ती की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि अधिशासी अभियंता दुगड्डा को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थानों पर वेरिकेटिंग तथा पार्किंग एरिया पर भी व्यवस्था सुचारू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मेडिकल स्टाफ तथा एंबुलेंस की तैनाती सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि भर्ती प्रशिक्षणार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच गंभीरतापूर्वक करें ।
जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्मिकों की तैनाती भर्ती स्थल पर की जानी है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने भर्ती स्थल पर मंच, साउंड सिस्टम, विद्युत, पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करें। कहा कि भर्ती प्रशिक्षणार्थियों को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भर्ती स्थल पर लाना आवश्यक है। वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को विद्युत सप्लाई सुचारू रखने के साथ ही आपातकालीन में जनरेटर की व्यवस्था भर्ती स्थल पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन अधिकारी को वाहनों का प्लान तैयार करने के साथ ही विभिन्न जगहों पर वाहन का स्थान व रेट लिस्ट डिस्प्ले के माध्यम से चस्पा करने के निर्देश दिए। जिससे अभ्यर्थियों की वाहन स्थलों की सही जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा उन्होंने अग्निशमन अधिकारी को अग्निशमन वाहन तैनात करने तथा जल संस्थान को भर्ती स्थल पर पानी के टेंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
साथ ही जिलाधिकारी ने नगर निगम आयुक्त कोटद्वार को निर्देशित किया कि अलग-अलग जगहों में सफाई कर्मियों की तैनाती, मोबाइल शौचालय तथा उसमें पानी की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराएं तथा विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखें। कहा की प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि शहर में पशुस्वामी अपने पशुओं को छोड़ता है तो उसकी पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि समस्त होटलों में खानपान की रेट लिस्ट चस्पा करें, कहा कि जिस होटल में रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई जाती है उसके खिलाफ कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती अभ्यार्थियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर राजकीय इंटर कॉलेज सुखरौं, कुम्भीचौड़ तथा राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में व्यवस्था करें तथा विद्यालय में विद्युत, पेयजल व शौचालय की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। बैठक में बताया गया कि इस भर्ती केंद्र पर गढ़वाल मंडल के सात जनपदों से कुल 63360 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है जिसमें चमोली के 9306, देहरादून 9148, हरिद्वार 6812, पौड़ी गढ़वाल 16330, रुद्रप्रयाग 6357, टिहरी गढ़वाल 9784 व उत्तरकाशी 5623 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एएसपी शेखर सुयाल, नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, सीओ यातायात वैभव सैनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश कोहली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.