posted on : अगस्त 16, 2022 11:05 पूर्वाह्न
टिहरी : स्वतन्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ जनपद में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर 15 अगस्त, 2022 को स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी, क्रॉस कंट्री दौड़, सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां, भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर शहीदों के आश्रितों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अमृत सरोवर योजना के तहत निर्मित सरोवरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराये गये।
कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने समस्त जनपदवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रदांजलि यही होगी कि जब हम उनके सपनों के भारत के अनुरूप अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे। हमें एक परिवार की भांति विषम परिस्थितियों में भी मिलकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए। विकास भवन नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा तथा सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थाओं में संबंधित विभागाध्यक्ष/ कार्यालयाध्यक्ष/संस्थाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2022 को प्रताप इण्टर कालेज, बौराड़ी नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, अध्यक्ष नगरपालिका टिहरी सीमा कृषाली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी द्वारा सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम किसी भी जाति धर्म के हो, हम जो कुछ भी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की बदौलत हैं, हजारों वीर सैनिकों ने अपने रक्त से इसको सींचा है, बरकरार रखा है, इसका सदा सम्मान करें। कहा कि देश की रक्षा में पहली बून्द रक्त की उत्तराखंड के वीर सैनिको की होती है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के मुखिया की एक आवाज पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोई भी घर ऐसा नही छुटा होगा जहां तिरंगा न फहराया गया हो, यही सच्ची देशभक्ति है। विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहीद वीर सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी, जब हम उनके भावनाओं के अनुरूप कार्य कर उनके घरों तक साक्षात पहुंचाएं।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भूतपूर्व सैनिक को एवं वीर शहीदों के आश्रितों को अंगवस्त्र एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व प्रातः स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, डाईजर नई टिहरी से कलेक्ट्रेट तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर श्हर घर तिरंगाश् अभियान के तहत दिनाँक 13 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराये गए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, एडीएम रामजी शरण शर्मा, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धौलधार खेम सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, सीएमओ संजय जैन, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीईओ एमएल चमोला, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीटीडीओ अतुल भंडारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस चन्द, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, पूर्व सैनिक, प्रेस मीडिया, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, विशाल जनसमूह मौजूद रहा।


