posted on : अगस्त 16, 2022 12:39 पूर्वाह्न
रूडकी : केएस मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में स्वतन्त्रता दिवस ‘आजादी का अमृतोत्सव’ कार्यक्रम के तहत मनाया गया. केएस मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल अमर तलाब रुड़की में मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे रुड़की के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए. इस अवसर पर वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है. जिसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं क्योंकि इस वर्ष हर घर तिरंगा फहराने का अवसर मिला है. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थीयों के साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहें.


