बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आजादी का अमृत महोत्सव : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2022 4:39 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  जयहरीखाल के द्वारा  “आजादी के अमृत महोत्सव”  15 अगस्त 2022 को 75 वे स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया l जिसमें एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस, B.Ed के छात्र छात्राओं के साथ ही सभी संकाय के छात्र छात्राओं के द्वारा   प्रतिभाग कर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई lकार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.उमेश ध्यानी द्वारा किया गया l
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एसपी मधवाल के द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान जन गण मन के साथ किया गया और एनसीसी कैडेटों के द्वारा परेड मार्च कर तिरंगे को सलामी दी गई और महाविद्यालय में स्थापित वीर अमर शहीद सैनिकों को “वॉल ऑफ हीरोज” पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया l उसके उपरांत प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं, प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया की 15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। इसी दिन देश के आजाद होने पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर झंडा फहराया था। तभी से प्रत्येक वर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते है, राष्ट्रगान गाते है और सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों से श्रद्धांजलि दी जाती है। देश के प्रधानमंत्री हर साल देशवासियों को अपने भाषण के द्वारा सम्बोधित करते है और सेना द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करते है। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी भारतवासियों के मन में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ पूर्ण जोश रहता है। आजादी के बाद भारत देश अब तक बहुत उन्नति कर चुका है।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220815-WA0076.mp4
एनसीसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार के द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं और एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा गया कि15 August भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार  करता है। स्वतंत्रता दिवस हमे इस बात  की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसकी रक्षा हमे हर कीमत पर करनी है।
बीएड संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 15 अगस्त 1947 को यूनाइटेड किंगडम से देश की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में भारत में हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाते हैं। यह वह दिन है जब भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के प्रावधान लागू हुए थे। इसने विधायी संप्रभुता को भारत की संविधान सभा में स्थानांतरित कर दिया। स्वतंत्रता भारत के विभाजन के साथ हुई, जिसमें ब्रिटिश भारत को धार्मिक आधार पर भारत और पाकिस्तान के प्रभुत्व में विभाजित किया गया था।
इस अवसर पर महाविद्यालय  के प्राध्यापक डॉ. कमल कुमार, एनसीसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. विनीता एवं डॉ. अभिषेक कुकरेती, एनएसएस प्रभारी डॉ. डीसी मिश्रा एवं डॉ. गुंजन आर्य, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. डीसी बेबनी, डॉ. मोहम्मद शहजाद, डॉ. शिप्रा, डॉ. वंदना ध्यानी, डॉ. पवनीका चंदोला, डॉ. संजय मदान, डॉ. आरके द्विवेदी, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. वीके सैनी, डॉ. अजय रावत, डॉ. शुभम काला, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. श्रद्धा भारती, डॉ. कीर्तिका क्षेत्री, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. भगवती प्रसाद पंत, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. शेफाली, डॉ. प्रदीप, डॉ. रेखा यादव, विमल  कुमार, प्रकाश असवाल एवं सभी शिक्षणेत्तर अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220815-WA0077.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.