बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाबर क्षेत्र के लोगों का अनोखा विरोध, सड़क के बीच गड्ढों में पेड़ लगाये

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2020 5:09 अपराह्न

कोटद्वार । भाबर क्षेत्र के मोटाढांक में लोगों ने विरोध का नया तरीका निकाला । लोगों ने सडको के बीच पडे गड्ढे पर वृक्षारोपण किये व शासन, प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की माँग की । शनिवार को भाजपा पार्षद सौरभ नौड़ियाल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने मोटाढांक चौराहे के समीप सड़क के बीचों बीच हुए गड्ढों में पेड़ लगाकर विरोध जताया।

सड़कों की खराब दशा के खिलाफ विरोध जताते हुए पार्षद सौरभ नौड़ियाल ने कहा कि बीईएल, मोटाढांक, किशनपुरी, सिगड्डी, चिलरखाल मोटर मार्ग पर दिन रात खनन कार्य में लगे ओवरलोड डंपर चल रहे हैं जिनके कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं और सड़क की हालत एकदम खस्ता हो गई। खस्ताहाल मार्ग से आवाजाही करने में लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही सड़क से उठने वाली धूल के कारण दुकानदारों व स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।

कहा कि इससे पूर्व में स्थानीय लोगों द्वारा डंपरों को रोका गया था और प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की गई थी लेकिन किसी ने ओर ध्यान नहीं दिया। कहा क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या के बारे में कई बार लोनिवि के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई। इसलिए उन्होंने सड़क के बीचों बीच हुए गड्ढों में पेड़ लगाकर विरोध जताने का फैसला लिया। क्षेत्रवासियों ने ओवर लोड़ डंपरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही शासन प्रशासन से बीईएल, मोटाढांक, किशनपुरी, सिगड्डी, चिलरखाल मोटर मार्ग की मरम्मत कराये जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में गणेश , नीरज जोशी, सीमा धनगर, रजनीश बेबनी, उजागर पुण्डीर, रविंद्र रावत, राकेश बिष्ट, शुभम सुंद्रियाल आदि शामिल रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.