posted on : अगस्त 14, 2022 4:16 अपराह्न
कोटद्वार । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में आयोजित भारत जोङो तिरंगा यात्रा चौथे दिन मोटाढाक से प्रारम्भ होकर निम्बूचौड मे समाप्त हुई। रविवार को बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मोटाढाक चौराहे मे एकत्रित हुए तथा हाथ मे तिरंगा लिए हुए तथा वंदे मातरम, भारत माता की जय, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, देश पर मर मिटने वाले शहीद अमर रहे जैसे नारे लगाते हुए मोटाढाक से स्वतंत्रता आजाद सैनानी हिन्द फौज के कैप्टन मुरली सिंह रावत के आवास पर पहुंचे तथा उन्हे सम्मानित किया गया। वहां से कैप्टन मुरली सिंह भी तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए तथा तिरंगा यात्रा मवाकोट से नन्दपुर, घमण्डपुर, दुर्गापुर से होते हुए निम्बूचौड में वन्दे मातरम गान के साथ समाप्त हुई।
इस अवसर पर कैप्टन मुरली सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आजादी हमे लम्बी लङाई के बाद प्राप्त हुई है इसे बनाये रखना तथा देश का विकास में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिस प्रकार देश की सामाजिक एकता को खण्डित करने का काम किया है । कांग्रेस का उद्देश्य भारत जोडो तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी समुदायों को जोडने का कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि पूरे जनपद मे तिरंगा यात्रा मे भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता भाग ले रहे है जिसका समापन पन्द्रह अगस्त को सम्पन्न होगा । इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री विजयनारायण सिंह, बलबीर सिंह रावत, अमितराज, प्रीती सिंह, विनोद नेगी, विनोद रावत, संदीप रावत, शुभलोक रावत, प्रताप सिंह, श्रीधर वेदवाल, राकेश शर्मा, बीरेन्द्र रावत, बिनीता भारती, बंटू चौहान, बीडी नवानी सहित बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे ।


