मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम में नित्य पूजाओं का रहेगा यह कार्यक्रम

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2020 2:33 अपराह्न

श्री बदरीनाथ धाम । श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त में खुल गये। कपाट खुलने के बाद से वैदिक ऋचाओं की ध्वनियों से बदरीपुरी गुंजायमान है। कोरोना महामारी के कारण अभी चारधाम यात्रा शुरू नहीं हुई है कपाट खुलने की प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों की उपस्थिति में मंदिरों के कपाट खोले गये है। प्रथम अभिषेक पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से स़पन्न हुई। कल दिन में 11.45 बजे अभिषेक पूजा शुरू हुई। प्रधानमंत्री की तरफ से मंदिर समिति के पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती ने पूजा की तथा रावल मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने पूजा संपन्न करवायी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने के अवसर शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुजनों से घर में रहकर पूजा अर्चना करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना संकट का समय है सभी लोग घरों में रहें। तथा सोशियल डिस्टेसिंग को अपनाएं। महामारी टलने के पश्चात चारधाम यात्रा शुरू होने की भी उम्मीद जताई।

पर्यटन-धर्मस्व मंत्री सतपाल जी महाराज ने सभी देश विदेश के श्रद्धालुओं से निरंतर अपील की है कि अपने निवास स्थानों पर ही भगवान बदरीविशाल की पूजाएं करे। कोरोना महामारी जल्दी समाप्त हो, सबका जीवन सुखी एवं आरोग्य रहे श्रद्धालु यह प्रार्थना करें। उन्होंने विश्वास जताया कि महामारी समाप्त होने के उपरांत उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू होगी। तथा देश आर्थिक -सांस्कृतिक वैभव का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत विधायक एवं देवस्थानम बोर्ड के सदस्य – बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट तथा गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत सहित चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ‌ममगाई‌, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने श्री बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना शुरू होने पर देश-विदेश के श्रद्दालुओं को बधाई दी है। ओर सबके सुख-समृद्धि की कामना की है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम कल 15 मई प्रात: 4.30 बजे कपाट खुलने के बाद दिन में 11.45 बजे से अभिषेक पूजा शुरू हुई। पहली अभिषेक पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से संपन्न हुई। नगर पालिका जोशीमठ के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान सदस्य ऋषि प्रसाद सती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तरफ से अभिषेक पूजा की। उन्होंने अभिषेक पूजा के लिए 4300 रुपये देवस्थानम बोर्ड पूजा कार्यालय में जमा करवाये। दोपहर में 12.45 बजे बाल भोग एवं महाभोग चढाया गया।

भोग लगने के पश्चात कुछ समय मंदिर साफ सफाई हेतु बंद रहा। दिन में पांच बजे मंदिर खुला 6 बजे शाम से मंदिर में शांयकालीन आरतियां शुरू हो गयी । सांयकालीन भोग के पश्चात शयन आरती शुरू हुई रात्रि हेतु शाम साढ़े सात बजे लगभग मंदिर बंद हुआ। आज 16 मई को प्रात:साढे चार बजे मंदिर खुला तथा साढ़े पांच बजे से अभिषेक पूजा शुरू हुई इसके पश्चात बाल भोग लगा। भगवान बदरीविशाल के ऋंगार दर्शन हुए। दिन में साढ़े ग्यारह बजे राजभोग लगेगा। दोपहर 1 बजे मंदिर बंद होगा फिर तीन बजे खुलेगा। साढे पांच बजे से सांयकालीन आरतियां होगी शांयकालीन भोग के बाद शाय 7.30 बजे रात्रि हेतु मंदिर बंद हो जायेगा। इसी तरह प्रत्येक दिन श्री बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित रहेगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में रचा इतिहास, “यूनाइटेड बाय यूनीक” थीम को साकार करती पित्ताशय कैंसर की अति-दुर्लभ सर्जरी, 11 घण्टे तक चली अत्यंत जटिल सर्जरी, 6 अंगों में फैली बीमारी को निकाला गया
  • जिला प्रशासन का एक्शन, रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • मॉडर्न पटवारी चौकियां, लैपटॉप व आधुनिक रिकॉर्ड रूम बनाने पर जोर
  • रेल बजट में उत्तराखंड को 4769 करोड़ बजट आबंटित
  • कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश – मुख्य सचिव
  • ज्योर्तिमठ के उभरते खिलाड़ियों के साथ हरिद्वार में पक्षपात
  • 2047 विज़न की तर्ज पर अब पंचायत स्तर तक बनेगा विज़न डॉक्यूमेंट – मुख्य सचिव
  • हाउस आफ हिमालयाज बिक्री का आंकड़ा 3.7 करोड़ के पार पहुंचा
  • चमोली में भारी बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठिठुरन
  • विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली की प्राकृतिक आभा को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने के लिए चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.