posted on : अगस्त 13, 2022 3:38 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के के तहत पुलिस टीम द्वारा 12 अगस्त 2022 को अभियुक्त मन्दीप को गैस गोदाम श्रीकोट के पास से 02 बोतल 46 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त शराब को वह राजस्व क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जा रहा था। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 60/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
अभियुक्त का नाम पता
- मंदीप पुत्र सबल सिंह, निवासी ग्राम जाखी, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, (उम्र 22 वर्ष)
बरामद माल
- 02 बोतल 46 पव्वे अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कुंवर
- मुख्य आरक्षी 03 नापु0 नाजिम
- आरक्षी 272 नापु0 शम्भू प्रसाद


