posted on : अगस्त 13, 2022 3:02 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में शनिवार को बच्चो के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर एक विशेष सामूहिक भोज का आयोजन अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम की शुरुवात भोजन प्रभारी जयकृत नेगी ने मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार का स्वागत करके की। सामूहिक भोज में विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए । मुख्य अतिथि महेंद्र अग्रवाल ने अपने कर कमलों से बच्चो को छोले, पूरी एवं खीर का वितरण किया। जिसकी विघालय के छात्र छात्राओं ने खूब सराहना की । शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि अमृत महोत्सव के अवसर में आयोजित विशेष भोज का सारा खर्चा महेंद्र अग्रवाल ने वहन किया जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थी, शिक्षक, बीएड प्रशिक्षुओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया ।


