शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने किया चमोली जिलें में अस्पतालों का निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2022 1:27 अपराह्न

चमोली : उत्तराखंड के स्वास्थ्य प्रभारी सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डा.आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली में अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीमांत जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। सीमांत जनपद चमोली के दो दिवसीय दौरे पर पहुॅचे प्रभारी सचिव ने पहले दिन शुक्रवार को पीएचसी गौचर, उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग, निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय सिमली का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बेस अस्पताल सिमली में का भवन तत्काल विभाग को हस्तांतरित करते हुए आगामी 26 अगस्त से ओपीडी का संचालन शुरू करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।

इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में प्रसवा वार्ड, टीवी मरीजों के चिकित्सा व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट, टीकाकरण केन्द्रों, एनएचएम के तहत अस्पतालों में लंबित निर्माण कार्यो, आयुष्मान कार्ड आदि चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों से उनका हाल पूछा। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव से वार्ता के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उप जिला चिकित्सालय में फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के समस्या रखी। सिमली में आशा कार्यकत्रियों ने प्रभारी सचिव से मानदेय समित अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की। देवलीबगड गांव में भोटिया परिवारों से मुलाकात करते हुए प्रभारी सचिव ने आयुष्मान कार्ड सहित तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

प्रभारी सचिव ने देर सांय जिला मुख्यालय पहुॅचकर क्लेक्ट्रट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आधारभूत संरचना विकास, आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध करें। इसके अतिरिक्त सीएमओं को सीमांत जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए पांच प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए उसका प्रस्ताव भी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि एनएचएम के तहत अस्पतालों में लंबित निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में तत्परता के अपनी सेवाओं देने के लिए सभी चिकित्सकों का हौसला भी बढाया।

सीमांत जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को प्रभारी सचिव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू, एमरजेन्सी वार्ड, एक्स-रे सेंटर, प्रसूति कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक के माध्यम से जिला अस्पताल में जल्द ही सिटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अस्पताल में सर्जन के उपस्थित न रहने पर उन्होंने इस संबध में डीजी हेल्थ को पत्र लिखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल सिमली में भी ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हेल्थ इन्फ्रास्टचर, मैन पावर एवं जरूरी उपकरणों होने आवश्यक है। हमारा मकसद इस दिशा में सामजस्य स्थापित करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, एसीएमओ डा.उमा रावत, एसीएमओ डा. एमएस खाती सहित स्वास्थ्य विभाग के तमामा चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.