posted on : अगस्त 12, 2022 5:32 अपराह्न
सतपुली । आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत सतपुली मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी । इस अवसर पर राजपाल बिष्ट ने कहा कि आजादी गौरव यात्रा देश की ऐतिहासिक विरासतों को बचाने और स्वतंत्रता सेनानी के गौरवशाली इतिहास को याद करने में मील का पत्थर साबित होगी। भारत जोडो तिरंगा यात्रा मे जिलाध्यक्ष काग्रेस विनोद नेगी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल कीरत रावत, ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, पीसीसी सदस्या माया गुसाईं, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जयदीप नेगी , नगर पार्षद आरती पंवार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहन नेगी, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, रणधीर नेगी, त्रिलोक नेगी, देवेन्द्र नेगी, विकास रावत,वरिष्ठ कांग्रेसजनो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


