posted on : अगस्त 12, 2022 4:17 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीत्तिनिधि सजवाण): आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई । आज पंजाब नेशनल बैंक शाखा डुंडा, राजस्व विभाग डुंडा, तहसीलदार डुंडा की ओर से सरकारी,गैर सरकारी संगठनों व व्यापारियों को तिरंगा का वितरण किया गया । तहसील डुंडा प्रताप सिंह चौहान के द्वारा बताया गया हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य आज़ादी के पूरे 75वें साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आरंभ किया है। इस अभियान के माध्यम से देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और देश के लिए प्रेम जागरूक करना है साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। ताकि देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेसा आगे खड़ा रह सके। इससे पूर्व आज सुबह बाजार में स्वर्गीय लखीराम सजवान इंटर कॉलेज डुंडा के छात्र छात्राओं के द्वारा तिरंगा रैली बाजार मेंनिकाली गई। जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा देशभक्ति के गीत और नारे लगाए गए।


