posted on : अगस्त 12, 2022 3:45 अपराह्न
रूडकी : लंढोरा स्थित हरिद्वार दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा वाहन रैली निकाली गई जो आंचल डेरी से प्रारंभ होकर शिकारपुर पुलिया राजकीय चिकित्सालय लंढोरा बस स्टैंड से होते हुए चमन लाल डिग्री कॉलेज तक पहुंचे. दुग्ध संघ हरिद्वार के अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह द्वारा कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन बान शान का प्रतीक होता है. हम सभी का कर्तव्य हैं की राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर राष्ट्र भाव को जागृत करें सरकार द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान चला गया है. प्रतिक नगर गांव में सरकार की इस मुहिम को सफल करने के लिए यह तिरंगा वाहन रैली आंचल डेरी द्वारा निकाली गई है. हम सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें. इस अवसर पर गौशाला समिति से स्वामी दिनेशानंद भारती, सहदेव सिंह पुंडीर. डब्ल्यू एस सरपानी, डॉ. मुकेश राजपूत, सुशील चौधरी, अशोक नेगी, राजू यादव, विनय चौधरी, दीपक कुमार, राशिद, दिनेश, मनजीत, मोनिका, राजेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, सुखपाल, कुलदीप, अंकुर, मुकेश सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे.


