कोटद्वार : नवनियुक्त एएसपी शेखर चन्द्र सुयाल ने विभिन्न स्थानों का निरिक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल ने पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार विजय सिंह, यातायात निरीक्षक कोटद्वार शिवकुमार व उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन के साथ कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत गोखले मार्ग, पटेल मार्ग, टैक्सी स्टैण्ड, आम पड़ाव, लकड़ी पड़ाव, झंडा चौक, देवी रोड, बालासौड तिराहा, नजीबाबाद रोड, कोडिया, बद्रीनाथ मार्ग, सिद्धबलि मार्ग सहित आस पास के अन्य स्थलों का भी निरिक्षण किया. निरिक्षण के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाली समस्याओं के बारें में अधीनस्थों को कार्य योजना बनाकर त्वरित निराकरण के लिए बताया तथा स्वयं भी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर निराकरण किया जायेगा.


