posted on : अगस्त 11, 2022 11:24 पूर्वाह्न
देहरादून : तहसील विकासनगर के छरबा गाँव मे बारिश से भरा पानी, SDRF ने फंसे हुए लोगों को पहुँचाया सुरक्षित। आज 11 अगस्त 2022 को 112 देहरादून व तहसीलदार विकासनगर द्वारा प्रातः लगभग 04:00 बजे SDRF को सूचना दी गयी कि छरबा गाँव मे अतिवृष्टि के कारण कई जगह पर पानी भर गया है जिस कारण कुछ लोग घरों व अन्य स्थान पर फंस गए है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित SDRF टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर फंसे हुए सभी लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। रेस्क्यू टीम में हैडकांस्टेबल सुरेश तोमर, का0 रजत तोमर, का0 प्रेम सिंह, का0 संदीप सिंह, का0 विक्रम सिंह एवं का0 चा0 सुनील तोमर शामिल रहे.


