posted on : अगस्त 10, 2022 7:10 अपराह्न
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली में बुधवार को “हर घर तिरंगा” व सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेन” से संबंधित जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया l रैली उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रातः 8 बजे नगर पंचायत सतपुली के कार्यालय से शूरू की गई, जो मुख्य चौराहे से होते हुए पूरे सतपुली बाज़ार का भ्रमण कर महाविद्यालय सतपुली में समाप्त हुई l रैली में “हर घर तिरंगा” व सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेन” को लेकर लोगों को जागरूक किया गया l रैली में उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी सुमन रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर प्रेम सिंह रावत, थाना अध्यक्ष लाखन सिंह, मनोज नेगी ब्रांच मैनेजर एचडीएफसी, आरती देवी, जयदीप नेगी व्यापर मंडल अध्यक्ष, वेद प्रकाश वर्मा, बृजमोहन रावत, रत्नेश बौठियाल, विनोद घिल्डियाल, संदेश सहित अनेक लोग शामिल रहे l


