posted on : अगस्त 10, 2022 6:11 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के के तहत पुलिस टीम द्वारा आज 10 अगस्त 2022 को अभियुक्त अनिल को चौकी नीलकंठ क्षेत्र पीपलकोटी से 42 पव्वे अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल एवं 18 हाफ सोलमेट अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त शराब को वह राजस्व क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जा रहा था। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 27/2022, धारा 60आबकारी अधिनियम
अभियुक्त का नाम पता
- अनिल पुत्र बलबीर सिंह निवासी ग्राम मझोली तहसील यम्केश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र करीब 34 वर्ष
बरामद माल
- 42 पव्वे अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल एवं 18 हाफ soulmate whisky अंग्रेजी शराब नाजायज
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दिनेश कुमार – चौकी प्रभारी नीलकंठ
- कांस्टेबल 305 प्रेम सिंह


