शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगरवासियों पर चढ़ा तिरंगा का रंग निकाली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया शुभारम्भ

कहा ‘तिरंगा’हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक, तिरंगा यात्रा में शामिल हुये सैकड़ों स्कूली बच्चे और एसएसबी जवान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2022 6:10 अपराह्न
देहरादून : आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत आज श्रीनगर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारम्भ किया। जिसमें श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि देशवासियों के लिये इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। उन्होंने कहा कि देश स्वाधीनता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाने जा  रहा है। जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया जायेगा, साथ ही देश-भर में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति  जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील भी की। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर से राम लीला मैदान तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट कर कृतज्ञता व्यक्त की।
तिरंगा यात्रा में एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, सीएमओ पौड़ी गढ़वाल डॉ. प्रवीन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर अश्वनी रावत, मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर गिरीश पैन्यूली, मंडल महामंत्री मानव सिंह बिष्ट, विनय घिल्डियाल, जितेन्द्र धिरवाण, बासुदेव कंडारी, प्रमिला भण्डारी, लक्ष्मी रावत, पंकज सती, सुधीर जोशी, आशीष उनियाल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व एसएसबी जवान शामिल हुये।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.