posted on : अगस्त 10, 2022 4:26 अपराह्न
कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में वर्ष की प्रथम आम सभा का आयोजन निर्वतमान अघ्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया । जिसमे महेंद्र अग्रवाल को 23वी बार पीटीए का अध्यक्ष चुना गया । सभा मे विगत वर्ष का आय-व्यय का का ब्योरा भी रखा गया जो सर्वसम्मति से पास हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि अभिभावक संघ का उद्देश्य विद्यालय में उच्चस्तरीय शैक्षिक वातावरण तैयार कर छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है । उन्होंने विस्तार पूर्वक अभिभावकों को विद्यालय के कार्यो से अवगत भी कराया तथा पीटीए के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव छात्रहित व विद्यालय हित में पास करवायें ।
सभा मे निर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहां कि पीटीए प्रत्येक छात्र की उन्नती व अधिक शैक्षिक वातावरण हेतु हर समय मदद करता है साथ ही कहा कि मिड डे मील की गुणवता की जांच समय पर सभी अभिकावक करे । छात्रों के हित मे जो भी काम बोला जायेगा पीटीए उसे तन, मन, धन से पूर्ण सहयोग करेगा । पीटीए का गठन शिक्षक शैलेंद्र पांथरी एंव पूरणचंद धुलिया की देखरेख में सम्पन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, सचिव सादर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रहीस अहमद, उपसचिव लोकेश देवी सहित कई लोगो को पद बाटे गए । सभा का संचालन सादर सिंह रावत ने किया।


