posted on : अगस्त 9, 2022 5:06 अपराह्न
कोटद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा 9 से 15 अगस्त तक निकाली जा रही है । जिसके क्रम में मंगलवार को कोटद्वार में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल और यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपाल बिष्ट ने किया। रैली झंडाचौक से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड़, लालबत्ती चौराहा व बद्रीनाथ मार्ग होते हुए तहसील में स्वतंत्रता सेनानी स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर राजपाल बिष्ट ने कहा कि पार्टी की ओर से हर जिले में 9 से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।कहा कि आज देश को जोड़ने और एकजुट करने की आवश्यकता है । उन्होंने बीजेपी पर देश को धर्म, जाति आदि के नाम पर बांटने का आरोप भी लगाया ।मौके पर सभी लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया गया। रैली में हेमचंद्र पंवार, दिनेश खंतवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, साबर सिंह नेगी, मनीष चौहान, बाबी बिष्ट, विपिन डोबरियाल, प्रवीन सिंह रावत, नईम अहमद, अनामिका रावत, सुदर्शन सिंह रावत, जानकी बुड़ाकोटी और मीना बछवाण सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।



