posted on : अगस्त 9, 2022 4:59 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संगीत विभाग के तत्वावधान में अमृत महोत्सव के अंतर्गत संगीत विभाग ने देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एमडी कुशवाहा के निर्देशन में सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग प्रभारी डॉ चंद्रप्रभा भारती ने किया तथा छात्र-छात्राओं को देश भक्ति तथा देश प्रेम के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर प्रोफेसर एमडी कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को आजीवन देश भक्ति व देश के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया । प्रतियोगिता दो वर्गो स्नातक वर्ग तथा स्नातकोत्तर वर्ग में विभाजित थी।
स्नातक वर्ग में प्रथम स्थान पर आशीष नयाल बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर आकाश बीए द्वितीय वर्ष, तथा तृतीय स्थान पर दीपशिखा बीए प्रथम वर्ष रही। स्नातकोत्तर वर्ग में प्रथम स्थान पर कार्तिक एमए द्वितीय वर्ष, शिवांगी ध्यानी द्वितीय तथा सलोनी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ जुनीश कुमार, डॉ संजीव कुमार तथा डॉ सरिता चौहान ने निभाई तथा साथ ही छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं दी गयी। इसके साथ ही इस अवसर पर डॉ आदेश कुमार, डॉ अमित जयसवाल, डॉ सुनीता नेगी, डॉ हीरा सिंह, डॉ धनेंद्र कुमार, पुष्कर, अनीता देवी तथा विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



