posted on : अगस्त 9, 2022 4:58 अपराह्न
कोटद्वार । वार्ड नंबर 37, पश्चिमी झंडीचौड स्थित श्री विश्वकर्मा भवन में मंगलवार को क्षेत्रीय किसानों की एक बैठक किसान सलाहकार समिति दुगड्डा के अध्यक्ष पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में की गई । जिसमें किसानों को अवगत कराया गया कि जिनके खाते में सालाना छः हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि आती हैं वह किसान 15 अगस्त से पहले-पहले पीएम किसान सम्मान निधि का ई – केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर करवा ले अन्यथा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा आना बंद हो जाएगा ।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुखपाल शाह ने कहा की यदि किसी व्यक्ति ने पीएम किसान सम्मान निधि का आवेदन नहीं किया है तो वह किसान भी अपने आवेदन फार्म भर सकता है । आवेदन फार्म के साथ खाता खतौनी की नकल, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड व एक फोटो लेकर किसी भी नजदीकी सीएससी सेंटर में भरवां ले । इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्रमोहन, लव किशोर शर्मा, हरि सिंह रावत, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह, राजेंद्र सिंह चौहान, विजय कुमार, जगदीश प्रसाद, रणजीत सिंह, नयन सिंह, उपेंद्र कुमार, बलवीर रुमेला, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे ।



