posted on : अगस्त 8, 2022 9:45 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08 अगस्त 2022 को अभियुक्त गुरुनाम सिंह को भीमगोड़ा तिराहा चीला रोड से लगभग 500 मीटर आगे चंडी पुल की तरफ गोट बस्ती जाने वाले मार्ग से वाहन संख्या UP20 BL 3788 में 48 लीटर कच्ची शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उक्त कच्ची शराब को वह बिजनौर से लेकर हरिद्वार ऋषिकेश बेचने जा रहा था। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 25/2022, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम
अभियुक्त का नाम पता
- गुरनाम सिंह पुत्र जंग सिंह, निवासी ग्राम भोगपुर पोस्ट बढ़ापुर, थाना बढ़ापुर, तहसील नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश (उम्र- 40 वर्ष)
बरामद माल
- 48 लीटर अवैध कच्ची शराब
- मोटरसाइकिल HF DELUXE नंबर UP20BL 3788
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल
- आरक्षी बलवीर सिंह
- आरक्षी हरीश भट्ट


