सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने ली कोविड-19 वेक्सिन/टीकाकरण एवं जिला टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2021 8:44 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में कोविड-19 वेक्सिन/टीकाकरण एवं जिला टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कोविड-19 वैक्सिन लगाये जाने की अद्यतन जानकारी लेते हुए कल 04 मार्च 21 को सैशन साइट पर जाकर छुटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर, साठ साल से अधिक उम्र के नागरिकों एवं 45 से 59 साल के ऐसे नागरिकों, जिनको गंभीर बीमारी है, को भी प्राथमिकता के आधार पर वैक्सिन लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल द्वारा कोविड-19 वैक्सिन के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कोविड-19 वैक्सिन की पहली डोज फरवरी, 2021 ले ली गई, और दूसरी डोज 08 मार्च, 2021 को लेंगे। कहा कि वैक्सिन लेने से कोई परेशानी नहीं होती है, हल्का सा किसी को बुखार आ सकता है, लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं होती है।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय के सभी अधीनस्थ कार्मिकों को सेशन साइट पर जाकर कोविड-19 वैक्सिन/टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर जो वैक्सिन लगाने से छुट गये वह कल सेशन साइट पर जाकर वैक्सिन लगा लें और जिनका वैक्सिन लगाने के लिए पंजीकरण नहीं हुआ है, वह भी सेशन साइट पर अपना आधार कार्ड, विभाग की आईडी व मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराकर वैक्सिन लगवा सकता है। उन्होंने कहा कि सिनीयर सिटीजन जो 01 जनवरी, 2021 को साठ साल के हो गये हों वह भी सेशन साइट पर जाकर टीकाकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 45 से 59 वर्ष के ऐसे नागरिक जिनको गंभीर बीमारियां जैसे कि हृदय रोगी, बाईपास सर्जरी, ऑपन सर्जरी, डायबिटिज, ब्रेन थक्का, किडनी, लीवर ट्रांस प्लांट, किडनी डिजीज, अस्थमा, ल्यूकिमिया कैंसर, सॉलिड कैंसर, एचआईवी इंफेक्शन, रक्त संबंधी बीमारी, मानसिक बीमारी हो, उन्हें डाॅक्टर की सलाह पर प्राथमिकता के आधार पर वैक्सिन लगवाना चाहिए, क्योंकि उनको इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यालय के कार्मिकों को शतप्रतिशत वैक्सिन लग चुका है, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में जनपद की 02 ऐसी टीमों सम्मानित किया जायेगा, जिनके द्वारा कोविड-19 वैक्सिन में शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की हो। कहा कि सभी कार्मिक वैक्सिन लगाने संबंधी एक छोटा वीडियो संदेश क्लिप बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला टास्क फोर्स समिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वीलेज हेल्थ एण्ड न्यूट्रीशन डे (वीएचएनडी) के अन्तर्गत 05 मार्च, 2021 को प्रत्येक विकासखण्ड, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु चार्ट बना लें। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी(एमओआईसी) को निर्देशित किया कि वीएचएनडी के तहत दिनांक 05 मार्च, 2021 को प्रत्येक विकासखण्ड, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसके फोटोग्राफ्स् भी उपलब्ध करायेंगे। कहा कि प्रचार वाहन के बाहर वीएचएनडी एवं कोविड-19 वैक्सिन जागरूकता संबंधी पोस्टर/बैनर लगाना सुनिश्चित करें। वीलेज हेल्थ एण्ड न्यूट्रीशन डे (वीएचएनडी) के तहत 05 तारीख को महिलाओं एवं बच्चो को स्वास्थ्य एवं पोषण आहार दिया जाता है, उस तारीख को छूटे हुए महिलाओं एवं बच्चो को स्वास्थ्य एवं पोषण आहार दिये जाने हेतु उन्होंने दिनांक 12 तारीख को विशेष वीलेज हेल्थ डे बनाये जाने के निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कल 04 मार्च 2021 को कोविड-19 वैक्सिन/टीकाकरण का कार्य जिला चिकित्सालय पौड़ी, प्रा.चि. पाठीसैंण प्रा.चि. पोखड़ा, प्रा.चि. जयहरीखाल, प्रा.चि. रिखणीखाल, बेस चिकित्सालय कोटद्वार, एस.ए.डी. सिम्बलचैड़, एस.ए.डी. लालपानी, प्रा.स्वा.केन्द्र डाडामण्डी, एपीएचसी सतपुली, सा.स्वा.केन्द्र पाबौं, सा.स्वा.केन्द्र थलीसैंण, सा.स्वा.केन्द्र बीरोंखाल, सा.स्वा.केन्द्र नैनीडांडा, सा.स्वा.केन्द्र घण्डियाल, बेस चिकित्सालय श्रीनगर श्रीकोट, प्रा.स्वा.केन्द्र खिर्सू, प्रा.स्वा.केन्द्र कोट, प्रा.स्वा.केन्द्र यमकेश्वर में किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवार, सीएमएस एस.एस.राणा, सीओ प्रेमलाल टम्टा, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल गणेश थपलियाल, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, सत्यप्रकाश भारद्वाज, एडीआईओ स्वास्थ्य प्रीति गौड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.