posted on : अगस्त 7, 2022 2:53 अपराह्न
धुमाकोट : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर “नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान” चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में धुमाकोट पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेन्द्र सिंह को ग्राम काण्डा तल्ला धुमाकोट के पास से 70 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना धुमाकोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-17/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
अभियुक्त का नाम पता
- महेन्द्र सिह पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम काण्डा तल्ला, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 70 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- आरक्षी दुष्यन्त
- आऱक्षी राजीव


