posted on : अगस्त 7, 2022 11:42 पूर्वाह्न
देहरादून : चन्द्रभागा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से 05 गाय 14 बीघा क्षेत्र में टापू मे फंसे होने की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF पोस्ट ढालवाला को दी गई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के हमराह तुरंत घटनास्थल पर पहुची। टापू के दोनों तरफ पानी बहुत तेज बह रहा था , टीम रोप के सहारे टापू तक पहुंची और सभी गाय को एक एक करके सुरक्षित तरीके से टापू से बाहर निकाला गया।। पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था,SDRF टीम द्वारा समय से गाय का रेसक्यू कर लिया गया अन्यथा कोई अप्रिय घटना घटित होने की प्रबल संभावना थी । SDRF की त्वरित प्रतिक्रिया व सूझबूझ की मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय ब्यक्तियों द्वारा सराहना की गई। SDRF रेस्क्यू टीम में निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, सुमित नेगी, ओमप्रकाश, रमेश भट्ट, जितेंद्र सिंह एवं अमित कुमार शामिल रहे।



