posted on : अगस्त 6, 2022 9:32 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): पुलिस अधीक्षक अपर्णा यदुवंशी उत्तरकाशी के निर्देशन एवं CO उत्तरकाशी, अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में आगामी मुहर्रम व स्वतंत्रता दिवस के त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षण कोतवाली उत्तरकाशी के द्वारा आज कोतवाली उत्तरकाशी पर सीएलजी मेम्बर्स व उत्तरकाशी के ट्रक, बस एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व वाहन चालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।सीएलजी मीटिंग में सभी अल्पसंख्यक समुदाय के मेम्बर्स को आगामी मुहर्रम के त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा त्योहार के दौरान आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
उत्तरकाशी ट्रक, बस एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व वाहन चालकों की मीटिंग लेते हुए उनके द्वारा सभी पदाधिकारियों व चालकों से उत्तरकाशी शहर में सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाने रखने, यातायात नियमों का पालन करने बाज़ार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नो पार्किंग जोन में वाहनों को अनावश्यक खड़ा न करने के निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों व चालकों को अवगत कराया गया कि कुछ वाहनों में अवैध सामान के पार्सल की सूचनाएं मिल रही है, इसलिए सभी सतर्क रहें। किसी पार्सल को लाने से पहले उसको भली-भाँति चैक कर लें। यदि किसी वाहन चालक द्वारा अवैध सामग्री से सम्बंधित पार्सल का परिवहन किया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा वाहनों की नियमित रूप से चैकिंग की जाएगी। पुलिस से संबंधित किसी महत्वपूर्ण सूचना व पुलिस सहायता हेतु उनके द्वारा सभी सीएलजी मेम्बर्स , ट्रक,बस तथा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व वाहन चालकों को अपना निजी मोबाइल नंबर भी आवंटित किया गया। सभी सीएलजी मेम्बर्स, पदाधिकारियों व चालकों द्वारा पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।


