posted on : अगस्त 6, 2022 6:43 अपराह्न
कोटद्वार । रॉयल्टी बढ़ाने के विरोध में ठेकेदार पर्वतीय ठेकेदार संघ के बैनर तले सड़को पर उतरे । ठेकेदार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झण्डाचौक से होते हुए तहसील परिसर पहुंचे । जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया व कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। इस मौके पर ठेकेदारों ने कहा कि शासन की ओर से उनके मामलेे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । वह इस संबंध में मंत्री सतपाल महाराज से भी मिल चुके हैं किंतु उनके द्वारा भी कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहा है ।उनका कहना है कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से जाकर मिले । सरकार को इस काले कानून को निरस्त करना चाहिए । हम लोग मांग पूरी होने तक हर निर्माण कार्य का विरोध करेंगे साथ ही कहा कि खनन न्यास फाउंडेशन में ठेकेदारों के बिलों से 25 प्रतिशत राशि काट दी जा रही है जिसमें पहले से काटी जाने वाली रॉयल्टी में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है यह अन्याय है। वहीँ ठेकेदारों का कहना है कि सरकार को पर्वतीय क्षेत्र के ठेकेदारों को रॉयल्टी में 50 प्रतिशत छूट देनी चाहिए ओर इसका शासनादेश तत्काल जारी होना चाहिए । अगर हमारी मांगे पूरी नही होती हैं तो हम मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे।


