शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रत्येक जनपद में बनेंगे मॉडल कॉलेज – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

कहा शोध कार्यों के साथ ही रोजगारपरक पाठ्यक्रम होंगे शुरू, नशा मुक्त अभियान के लिये गठित होगी टास्क फोर्स, NAC, NIRF को अप्लाई करेंगे सभी शिक्षण संस्थान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2022 3:51 अपराह्न
देहरादून : राज्य में उच्च शिक्षा को शोध एवं रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में मॉडल कॉलेज बनाये जायेंगे। जहां पर शिक्षा के साथ ही शोध कार्यों एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का भी संचालन किया जायेगा। सूबे में प्रत्येक राजकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों को NACएवं NIRF रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करना होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिये टास्क फोर्स का गठन कर नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यलय कक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में आवश्यकतानुसार मॉडल कॉलेज बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इन महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शोध एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। विभागीय मंत्री ने उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने को लेकर सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को NAC एवं NIRF रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रैंकिंग में सूबे के राजकीय शिक्षण संस्थानों को प्रतिभाग करना जरूरी है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहत्तर किया जा सके।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लागने के लिये टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स के माध्यम से आगामी एक सितम्बर से नशा मुक्ति अभियान चला कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को राजकीय महाविद्यालयों में एक-एक योग प्रशिक्षक तैनात किये जाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिन महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं उनके डीपीसी के माध्यम से भरने को कहा गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अधिकतर महाविद्यालयों द्वारा एनसीसी एवं एनएसएस इकाई खोले जाने की मांग की जा रही है, जिस हेतु अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। विभागीय मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि 15 अगस्त को सभी राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारियों को लेकर संबंधित प्राचार्यों के साथ शीघ्र वर्चुअल मीटिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली, सलाहकार रूसा प्रो. एमएसएम रावत, अपर सचिव प्रशांत आर्य, एमएम सेमवाल, उप सचिव ब्योमकेश दुबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.