सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगा रैली का किया नेतृत्व, राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2022 2:51 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने तिरंगा रैली के साथ स्वयं भी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने घर पर देश की आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। ‘हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए तिरंगा रैली के दौरान हाथ में तिरंगा थामे विधानसभा अध्यक्ष ने नारे लगाकर रैली में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं, मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रोत्साहित किया । सभी लोग हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे थे, एक अद्भुत नजारा देखने को मिला । रैली में छात्र-छात्राओं एवं लोगों ने प्रेरक नारे भी लगाए तथा लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। रैली मे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा । ज्ञात है की 11 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। इसी दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है।यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है।आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे । विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर कालागढ़ मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार, मंडल महामंत्री अशोक चौहान, शंकर द्विवेदी, शंकर सिंघल, आकाश गोयल, सीपी सिंह, कोमल देवी, मेराज खान, रतिराम, राकेश कटारिया, दीपक मेंदोला, मीनाक्षी चौहान, पूजा यादव, बबीता, नीलम चौहान, सुमन सैनी, चित्रा सिंघल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.