शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धाद महिला सभा ने एक कोना कक्षा का अभियान कार्यक्रम किया आयोजित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2022 5:24 अपराह्न
कोटद्वार। धाद महिला सभा की ओर से एक कोना कक्षा का अभियान के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को धरती को सुंदर बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल को अपनी लोक संस्कृति को आगे बढाने व उनकी उपलब्धियों के लिए शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। एक कोना कक्षा का अभियान प्रभारी माधुरी रावत ने बताया जिस तरह से नये पौधे अनुकूल वातावरण मिलने पर फलते-फूलते हैं उसी तरह से बच्चे भी रूचिकर वातावरण में अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रयोग करते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर ‘एक कोना कक्षा का’ की शुरूआत की गई।
संयोजक गणेश उनियाल ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा को आम समाज की भूमिका के साथ सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से ये अभियान निरंतर नये स्थान और नये विद्यालयों तक पहुंच रहा है। उत्तराखण्ड में 525 सरकारी स्कूल अब तक इसमें शामिल हो चुके है। बच्चे, शिक्षक और समाज के आपसी सम्पर्क को मजबूत करते हुए हम समाज के सहयोग से हर स्कूल में बच्चों के लिए रूचिकर पुस्तकों का एक कोना तैयार करते हैं। डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि हमारी कितनी समृद्ध लोक संस्कृति है, इसे हमें अपनी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। हमारे लोकगीतों, लोकनृत्यों का प्रचार-प्रसार आवश्यक है, उन्होने बताया कि अनेक फिल्मी गीत हमारे ही लोकगीतों पर आधारित है।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, अभिभावक संघ अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, धाद की केन्द्रीय कार्यकारिणी के तन्मय ममगाई, गणेश उनियाल, विजय जुयाल, विकास बहुगुणा, धाद महिला सभा कोटद्वार की उपाध्यक्ष अनुभा गुप्ता, रेखा शर्मा, लक्ष्मी रावत, वर्षा थपलियाल, भारती प्रभाकर, रूपा रावत, मोहिनी नौटियाल, ऋद्धि भट्ट, रोशनी नेगी, जनार्दन बुडाकोटी, डॉ. अशोक गिरी और डॉ. विनोद सामन्त आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.