कोटद्वार । थाने में गुरुवार को प्रबुद्ध जनों की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की यातायात व कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी स्कूल, कॉलेज, इस्टीट्यूट, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, जिम संचालक, छात्र नेता, सभी वार्ड मेम्बर तथा व्यापार मण्डल से जुड़े लोगों को बुलाकर नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने और नशा व अन्य अपराधों को रोकने के लिए सुझाव व शिकायतें सुनी गई। इसी बीच शहर में नो एंट्री के समय ट्रक आने को लेकर आपस में ही बोलचाल हो गई जिसे पुलिस द्वारा बमुश्किल से चुप करवाया गया ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कहा कि अगर आमजन का सहयोग मिल जाता है तो पुलिस को जो काम करने होते है वो काम अच्छे से हो जाते है। दूसरी समस्या ट्रेफिक व्यवस्था की है जिसमे सभी लोग शामिल होते है । ट्रैफिक जाम की समस्या अनियंत्रित वाहन खड़े करने व रेडी फड वालों द्वारा कहीं पर भी रेहडी को खड़ा कर देने से होती है जिस कारण शहर के अंदर ट्रैफिक व्यवस्था थोड़ी बिगड़ सी जाती है। जिसके लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है । साथ ही शहर में जो रेडी ठेलिया राष्टीय राजमार्ग पर खड़ी रहती है जिससे वाहनों को पार्किंग नही मिल पाती है और वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते है जिस कारण भी यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है तो उसके लिए भी अलग से रेडी ठेलो वालो के लिए कही एक जगह चिन्ह्ति कर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जो छात्र-छात्राएं गलत ड्राइविंग करते व नशे का सेवन करते है उसके लिए स्कूल कॉलेजो में जागरूकता के कार्यक्रम चलाये जायेगे।




