बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की अध्यक्षता में जिला योजना 2022 -23 कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित, रोजगारपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं प्रस्तावित करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2022 5:40 अपराह्न
देहरादून : अध्यक्ष जिला पंचायत देहरादून मधु चैहान की अध्यक्षता में आज पंचायत सभागार में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जिला पंचायत सदस्यो की जिला योजना 2022 -23 कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई । बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत देहरादून ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को रोजगारपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की जिला योजना के तहत गत वर्ष के बजट के प्रावधानों तथा व्यय का विवरण तथा वर्ष 2022- 23 की कार्य योजना हेतु प्रस्तावित बजट का विवरण जिला पंचायत के समक्ष रखा। अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि विभागों को  जिला योजना के तहत लगभग 60 प्रतिशत् तक स्वरोजगार पर व्यय किया जाना चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जनपद के ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने और जंगली जानवरों से खेती को बचाने हेतु घेर बाड़ योजनाओं पर विशेष ध्यान  देते हुए जिला योजना के प्रस्तावित किया जाना चाहिए ।
जल संस्थान को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा हर गांव में 5 महिलाओं को पानी की गुणवत्ता टेस्टिंग हेतु प्रशिक्षित किया जाए। पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए कि पर्यटन स्थलों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और पार्किंग विकास पर विशेष बल दिया जाए। समाज कल्याण विभाग को छात्रावासों की सुविधाओं में सुधार करने के लिए कहा गया।  खेल विभाग को सभी विकासखंडों में ओपन जिम स्थापित करने हेतु निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को स्कूलों में बाउंड्री वॉल बनाने तथा मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने हेतु कहा गया। पशुपालन विभाग को बकरी क्लस्टर विकसित करने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सदस्यो विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बातचीत की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने समस्त जिला पंचायत सदस्यो से 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।  उन्होंने कहा कि जनता को घर-घर में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नितिशमणी त्रिपाटी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, पंचायती राज विभाग विभाग के अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चकराता तथा मसूरी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
  • बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.