posted on : जुलाई 25, 2022 4:36 अपराह्न
कोटद्वार । अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि जब युद्ध के बहाने भारत देश की अभावग्रस्त प्रजा को लूटा जा रहा था ऐसे समय में जन्म लिया था बालक श्री दत्त ने जो बाद में श्री देव सुमन के नाम से जाने गए और इन्हे टिहरी रियासत और अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जनक्रांति कर अपने प्राणों का बलिदान करने के लिए याद किया जाता है, और इनके बलिदान दिवस की उत्तराखण्ड राज्य में सुमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजनीति विज्ञान की विभाग प्रभारी प्रो. सीमा चौधरी ने छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगाए गए पौधों के संरक्षण करने की बात कही। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ अजीत सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ संत कुमार तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पीएन यादव राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थी शुभम सुयाल, ममता, श्रुति बिंजोला आदि उपस्थित रहे।


