रविवार, मई 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवान उद्धव व कुबेर के साथ देव डोलियां 14 मई  को पहुंचेगी बदरीनाथ धाम

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2020 6:45 अपराह्न

आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा तेलकलश जोशीमठ से पांडुकेश्वर रवाना

15 मई  को प्रातः साढे चार बजे खुलेंगे धाम के कपाट

जोशीमठ / चमोली । बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष के लिए शुक्रवार 15 मई को प्रातः चार बजकर 30 मिनट पर खुल रहे है। बदरीनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड की ओर से कपाट खुलने से पूर्व तैयारियां पूरी कर दी गयी है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी हैं। बुधवार को  प्रातः नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा-अर्चना यज्ञ-हवन के पश्चात रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी सहित आदि शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा (तेल कलश)  ने योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालु भी बहुत कम संख्या में दिखे।  बेहद सादगी पूर्ण ढ़ंग से रावल व आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी प्रस्थान हुई। कपाट खुलने की प्रक्रिया से जुड़े सीमित संख्या में देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी, हक हकूकधारियों ने पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान मास्क पहनने के साथ ही शारीरिक दूरी का भी पूजा ध्यान रखा गया। बुधवार की अपराह्न तक रावल सहित आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी,  गाडू घड़ा (तेल कलश)  योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच जायेंगे।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार को सभी देव डोलियां योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे। १14 मई भगवान उद्धव, कुबेर, रावल व आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी,  गाडू घड़ा तेलकलश बदरीनाथ धाम पहुंचेगे।  15 मई  को प्रातःचार बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति मंदिर, आदि गुरू शंकराचार्य मंदिर, आदि केदारेश्वर मंदिर, तथा परिक्रमा स्थल के सभी मंदिर  माता लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर, तथा भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन के कपाट भी खुल जायेंगे। बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कपाट खुलने के दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखने, मास्क पहनने, साफ सफाई रखने के आदेश हुए हैं। 

ज्ञातब्य है कि कोरोना महामारी को देखते हुए उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर रोक है। अभी  कपाट खुलने की प्रक्रिया से जुड़े लोगों की उपस्थिति में कपाट खुल रहे हैं।  महामारी टलने के पश्चात चार धाम यात्रा के शुरू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खुल गये है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 26  अप्रैल को खुल गये हैं जबकि द्दितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 11 मई को खुले। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 20 मई व चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को खुलेंगे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चारधाम यात्रा और मानसून तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर को मिले नए DM, कई सीनियर IAS-PCS अफसरों के बदले विभाग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
  • कोटद्वार में कूड़ा फेंकने वालों पर निगम की सख्ती, फोटो खींचकर व्हाट्सएप नंबर पर फोटो वीडियो भेजने वालों को मिलेगा इनाम
  • सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुले
  • 39 बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया सहारा, डीएम ने बांटे 12.98 लाख
  • कार्यकर्ता सम्मेलन : आप का ऐलान सभी 70 सीटों पर लडे़गी चुनाव
  • बदरीनाथ हाईवे बाइक खाई में गिरी, असम के युवक की मौत
  • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून को मिला नया डीएम
  • नीति घाटी में गूंजेंगे युवाओं के कदम, धामी सरकार दे रही सीमांत क्षेत्रों को नई पहचान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान, दून के 30 से अधिक स्कूलों के 350 मेधावियों छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.