posted on : जुलाई 25, 2022 3:14 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): श्री देव सुमन बलिदान दिवस पर आज स्व० लाखी राम सिंह सजवाण इंन्टर कालेज डुंडा में श्री देव सुमन शहीद बलिदान दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में देशभक्ति , एवं भाषण प्रतियोगिता करवायी गयी । छात्रों द्वारा विद्यालय में स्वछता अभियान करवाया गया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों को श्री देव सुमन की जीवन के बारे में बताया गया। कहां की श्री देव सुमन का बलिदान जीवन में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि श्री देव सुमन ने 84 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल की थी। साथ ही उनका बलिदान शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षक युद्धवीर सिंह द्वारा निर्मित हर्बल गार्डन में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये गये तथा निकट गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे छात्रों द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें शिक्षक युद्धवीर सिंह , श्रीमती सरोज रमोला , सुशीला थपलियाल तथा पत्रकार कीर्तिनिधि सजवाण का सहयोग रहा।


